महावीर मंदिर के संध्या आरती के समय में हुआ बदलाव:होली के दिन से शाम 8 बजे होगी आरती, चंद्रग्रहण के कारण सात घंटे बंद रहेगा मंदिर का पट

पटना महावीर मंदिर के संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन से यानी 4 मार्च से अब शाम की आरती 8 बजे होगी। 3 मार्च को चंद्रग्रहण को लेकर मंदिर का पट लगभग सात घंटों के लिए बंद रहेगा। चंद्रग्रहण शाम 05:50 से 06:46 तक है। सूतक के कारण मंदिर का पट दोपहर 02:30 बजे से रात के 9 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान भक्त हनुमान जी सहित किसी भी देवी-देवता का दर्शन नहीं कर सकेंगे। ग्रहण समाप्त होने और शुद्धिकरण की प्रक्रिया के बाद रात 9:05 बजे मंदिर के पट फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जो भी भक्त हैं, वह 02:30 बजे से पहले ही दर्शन कर सकेंगे। हालांकि, बुधवार से मंदिर का पट अपने निर्धारित समय पर ही खुलेगा। महावीर मंदिर प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी यह जानकारी महावीर मंदिर प्रबंधन की ओर से दी गई है। चंद्र ग्रहण के दिन मंगलवार पड़ रहा है और इस दिन हनुमान मंदिर में काफी भीड़ रहती है। मंदिर प्रबंधन ने सूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी ताकी भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। वहीं, महावीर मंदिर प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है। मंदिर खुलते ही सुबह 5 बजे मंगला आरती होती है और फिर 11 बजे भोग आरती होती है। वहीं, संध्या आरती का समय शाम के 7:30 बजे है। ग्रहण के दौरान मूर्ति पूजा और मूर्तियों का स्पर्श वर्जित ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण के दौरान मूर्ति पूजा और मूर्तियों का स्पर्श वर्जित होता है। इसके अलावा भोजन पकाना या खाना, नए कार्य का आरंभ, तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को चाकू एवं छुरी का प्रयोग नहीं करें, क्योंकि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है। चंद्रग्रहण को नग्न आंखों से न देखें। ग्रहण काल के पहले भोज्य और पेय पदार्थों में कुश रख दें। इससे ग्रहण की नकारात्मक किरणों का असर नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *