कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनें:दिल्ली, मुंबई से आने वाली गाड़ियों में हालत खराब, 3 लाख यात्री स्टेशन से गुजर रहे

कानपुर में होली का त्योहार नजदीक आते ही रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ हो रही है। यात्री जमीन से लेकर टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री जद्दोजहद कर रहे हैं। हालांकि रेलवे ने कानपुर से 61 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें कानपुर अनवरगंज, गोविंदपुरी होती हुई गुजरती हैं। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 3 लाख से अधिक यात्रा कर रहे है। दिल्ली, गुजरात, मुंबई, राजस्थान से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही हैं। जम्मू से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में लोग चढ़ने के लिए झगड़ते हुए दिखाई दिए। कानपुर सेंट्रल से प्रति दिन 275 से अधिक ट्रेन गुजरती हैं। इनमें प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही है। 2 तस्वीरें देखिए… कुछ ऐसा दिखाई दिया ट्रेनों का हाल नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, कालका मेल, जोगबनी, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस प्रमुकह रूप से फुल दिखाई दी। इन ट्रेनों के कोच के अंदर कैदखाना बना हुआ नजर आया। स्लीपर और जनरल कोच की बात करें तो ऊपर वाली सीटों पर कुछ यात्री लटके हुए दिखाई दिए। यात्री एक बार अंदर घुसने के बाद बाहर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। ट्रेनों में टॉयलेट जाने के लिए लोग परेशान दिखाई दिए, क्योंकि यात्री टॉयलेट में सफर करते हुए नजर आए। स्टेशन पर GRP और RPF करती रही गश्त कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की जांच पड़ताल की गई। रेल यात्रियों की सुरक्षा और अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म, पार्किंग स्थल और फुटओवर ब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की गहन जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *