लुधियाना में डिवाइडर से टकराया कैंटर, ड्राइवर से लूट:मदद के बहाने रुके युवकों ने ड्राइवर का मोबाइल व रुपए लूटे

लुधियाना में नेशनल हाईवे (NH-44) पर देर रात एक कैंटर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात कैंटर ड्राइवर की मदद के लिए कुछ लोग रूके। दो युवक कैंटर ड्राइवर को सड़क से पकड़कर गली में ले गए और उसका मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। ड्राइवर उनका पीछा करने की कोशिश करता रहा लेकिन वो दोनों फरार हो गए। लोगों को लगा कि कैंटर ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद डर के मारे मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ मौके पर रूके अन्य लोगों ने पीसीआर को सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची। घटना नेशनल हाईवे पर टिब्बा रोड के पास हुई। मदद के बहाने ले गए और लूटा ड्राइवर वरिंदर कुमार कुछ देर बाद जब घटना स्थल पर पहुंचा तो उसने बताया कि सामने से एक मोटर साइकिल आ गई थी जिसे बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया। उसने बताया कि एक्सीडेंट के बाद जो युवक मदद के लिए आए और उसे गली में ले गए। वहां पर दोनों ने मिलकर उसका मोबाइल व नकदी लूट ली। एक्सीडेंट के कारण कैंटर का इंजन ऑयल सड़क पर गिरा और फैल गया। जिसकी वजह से सड़क पर वाहन फिलसने का खतरा बन गया। मौके पर पहुंची पीसीआर ने दुर्घटना के कारण सड़क पर तेल गिरे होने के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच से होगा साफ मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी सतनाम सिंह ने बताया कि टैंकर का ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गया था। बाद में पता चला कि उसे कुछ लोग साथ ले गए और उसका मोबाइल व नकदी छीन ली। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *