ब्रज में होली की धूम मची है। सोमवार को वृंदावन में होली के रंग में हर कोई रंगा हुआ नजर आया। प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में निराश्रित और विधवा माताओं की बदरंग हो चुकी जिंदगी में रंग घोलने के लिए विशेष होली का आयोजन किया गया। सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित इस होली कार्यक्रम में विधवा माताओं ने जमकर होली खेली। माताओं के होली खेलने के लिए 20 क्विंटल फूल और 25 क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की गई। माताओं के साथ विदेशी महिलाएं भी झूमती नजर आईं। विदेशी पर्यटकों ने कहा- यह अद्भुत है, हमें बहुत आनंद आ रहा है। ऐसी होली हमने कहीं और कभी नहीं देखी। इस तरह आनंद की अनुभूति पहली बार हुई। देखें 4 तस्वीरें… गोपीनाथ मंदिर में म्यूजिक पर बजते होली के भजन, फिजा में उड़ते गुलाल-फूल और नाचती-गाती करीब 1000 विधवा और निराश्रित माताएं… यह आयोजन सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल ने किया। संस्था ने बदरंग हो चुकी विधवा माताओं की जिंदगी में रंग घोलने के लिए इस खास होली का आयोजन किया। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…