हनीमून मनाने गए पंजाबी कपल दुबई में फंसे:इजराइल-ईरान जंग से फ्लाइट रद्द, पिता बोले- जब तक लौट नहीं आते, चैन नहीं

मानसा के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गए नवविवाहित कपल इजराइल-ईरान जंग के कारण वहीं फंस गए हैं। गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी की वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को थी, लेकिन उड़ान रद्द होने से वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। गुरप्रीत ने फोन कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन हालात को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गुरप्रीत के पिता गुरजंट सिंह ने भावुक होकर कहा कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी चला लेते हैं और दिन भर खबरों पर नजर रहती है। हर नई अपडेट के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है। जब तक वे घर नहीं लौट आते, चैन कैसे आएगा? जानिए गुरप्रीत सिंह के पिता ने क्या बताया…. बठिंडा की प्रिंसिपल भी दुबई में फंसी वहीं बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग भी US-इजराइल और ईरान जंग के कारण दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गईं। उन्होंने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ। नीरू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। उन्हें इंडिगो से भी शिकायत है, क्योंकि एयरलाइन ने बाहर अधिकारियों के मिलने की बात कही थी, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने होटल तलाश किया, पर सभी होटल भरे हुए थे। अंत में 20 किलोमीटर दूर एक महंगा होटल मिला, जहां उन्होंने रात बिताई। चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द उधर, इजराइल और ईरान जंग के चलते आज (2 मार्च को) चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पहली फ्लाइट संख्या 1417/1418 (AUH-IXC-AUH) है, जो अबू धाबी और चंडीगढ़ के बीच संचालित होती है। दूसरी फ्लाइट संख्या 1482/1481 (DXB-IXC-DXB) है, जो दुबई और चंडीगढ़ के बीच चलती है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी टिकट की स्थिति की पुष्टि कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। *********** ईरान-इजराइल जंग, बठिंडा की प्रिंसिपल दुबई में फंसी: VIDEO में बोलीं- एयरपोर्ट से बाहर निकाला, पैसे-दवा खत्म; बच्चों से मिलने गई थी US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं। बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *