होली 2026: पटना पश्चिमी इलाके में 5 लोगों पर सीसीए:2,610 लोगों पर लगी बीएनएसएस की धारा-126, 64 जगह की हो रही है मॉनिटरिंग

पटना में होली को लेकर प्रशासन की तैयारी पुख्ति है। पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि होली को लेकर पश्चिमी इलाके में पुलिस मुस्तैद है। एहतियातन कुल 2610 व्यक्तियों पर BNSS की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है। ताकि संभावित शांति भंग को रोका जा सके। साथ ही, इन व्यक्तियों को BNSS की धारा 135 के तहत बाउंड डाउन कराया गया है। इसके अतिरिक्त, 5 व्यक्तियों पर CCA-3 के तहत कार्रवाई की गई है। बगैर परमिशन किसी तरह के जुलूस, मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। जुलूस केवल लाइसेंस के बाद ही निकाले जाएंगे पश्चिमी क्षेत्र में कुल 4 लाइसेंस प्राप्त जुलूस निर्धारित हैं। मटका फोड़ कार्यक्रम 6 जगहों पर होगी। कुल 64 होलिका दहन स्थलों पर विशेष पुलिस निगरानी रखी जाएगी। सभी थानों द्वारा शांति समिति की बैठकें आयोजित कर ली गई हैं। RAF टीम फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में तैनात रहेगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जाएगा। पटना पुलिस की अपील पश्चिमी एसपी भानु प्रताप ने लोगों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले कृत्य से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *