लुधियाना के शेरपूर चौक के पास स्थित फौजी कॉलोनी में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर टहल रहे एक युवक पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली युवक के सिर पर जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पूरी वारदात पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। घायल युवक अपने घर के बाहर गली में टहल रहा था। तभी दूसरी तरफ से 2 से 4 अज्ञात युवक पैदल आते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावरों ने पहले युवक के पास रुककर उससे कुछ बात की। चंद सेकंड की बहस के बाद एक हमलावर ने अचानक पिस्टल निकाली और युवक पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा इलाज गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत बाहर आए और घायल को लहूलुहान हालत में नजदीकी कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। ASI सेठी कुमार थाना मोती नगर ने बताया
हमें शाम को गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक खोल बरामद किया गया है। यह वारदात शेरपुर चौक के पास फौजी कॉलोनी में हुई है।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की हरकत कैद हुई है आरोपियों की पहचान की जा रही है। इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।