फतेहपुर| फतेहपुर से सटे मसलिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता गम्हरिया में भागवत कथा सुनने आए एक कथावाचक के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि चाकू की नोक पर उनसे छिनतई भी की गई। पीड़ित 28 वर्षीय दयाल लोहार के रूप में हुई है, जो धनबाद जिले के मैथन थानांतर्गत पोयलाडीह के निवासी हैं। घटना रात लगभग 10 बजे की है। अपराधियों ने दयाल लोहार के साथ बेरहमी से मारपीट की। लुटेरों ने उनसे एक सैमसंग का स्मार्टफोन,हाथ की दो चांदी की अंगूठी,एक चांदी का ब्रेसलेट व स्कूटी की चाबी छीन ली। इतना ही नहीं, अपराधियों ने मारपीट कर जबरन उनके फोन पे का पिन हासिल कर लिया और खाते से 20 हजार रुपये अवैध रूप से ट्रांसफर कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी अपनी पल्सर बाइक से अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने मसलिया पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।