हिमाचल में 7-8 मार्च को ऊंचे इलाकों में बदलेगा मौसम:चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार, भरमौर-शिमला और ऊना में रात का तापमान बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 मार्च को मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इन दो दिनों के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। हालांकि, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है। IMD के अनुसार- आज से अगले चार दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। साफ मौसम के कारण तापमान में उछाल आएगा। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान पहले ही सामान्य से काफी ज्यादा हो गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। जनजातीय क्षेत्र कल्पा में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री अधिक बढ़कर 17.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा कांगड़ा में पारा सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा के साथ 28.0 डिग्री, पर्यटन नगरी मनाली का अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री के उछाल के बाद 19.5 डिग्री, भुंतर का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा बढ़कर 26.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भरमौर में रात का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा इसी तरह कई शहरों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक हो गया है। चंबा के भरमौर का रात का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा के साथ 10.0 डिग्री पहुंच गया है। शिमला और ऊना के न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। शिमला का पारा 9.4 डिग्री और 10.6 डिग्री पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *