प्रवीण पर्व | जालंधर मकसूदां चौक में रविवार रात 10:30 बजे पुल से वेरका मिल्क प्लांट की दिशा में मुड़ते ही ट्रक पलट गया। ट्रक ओवरस्पीड था। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बचा। इससे पहले 2025 मेंं इसी मोड़ पर आधा दर्जन हादसे हुए थे। बड़ा कारण- 4 दिशाओं का ट्रैफिक पुल के बिलकुल सामने आकर मर्ज होना भी है। यहां आमने-सामने वाहन गुजरते हैं। एक पल भी स्पीड बढ़ाते ही टक्कर तय है। ये चौक ब्लैक स्पॉट बन गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां पर पीएपी चौक की तरह जंक्शन बनाने की जरूरत है लेकिन योजनाबंदी में हो रही देरी लोगों की जान ले रही है। मकसूदां पुल नगर निगम के तहत है व हाईवे की लेन एनएचएआई के तहत आती है। दैनिक भास्कर के सवाल पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि पूरे मामले को स्टडी करेंगे। रोड सेफ्टी जरूरी है। पूरा मामला नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सामने रखेंगे। मकसूदां पुल के सामने 4 दिशाओं से आए वाहन आमने-सामने होते हैं। यहां पर ट्रैफिक को अलग करने के लिए जंक्शन बनना जरूरी है। 3 दिक्कतें : ढलान से उतरते वक्त बढ़ती स्पीड खतरनाक 1. मकसूदां फ्लाईओवर सीधी ढलान के साथ हाईवे की सर्विस लेन पर उतरता है। यहां पर वेरका की तरफ से आने वाला ट्रैफिक, जालंधर सिटी से विधिपुर फाटक की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के सामने से गुजरता है। वाहनों की स्पीड बढ़ते ही टक्कर का अंदेशा बना रहता है। 2. डिवाइडर न होने से हाईवे की तरफ उतरते व फ्लाईओवर पर चढ़ रहे वाहन चालकों के बीच टक्कर की संभावना बनी रहती है। 3. हैंडटूल इंस्टीट्यूट की तरफ से आने वाले वाहन फ्लाईओवर के सामने से गुजरते हैं। इससे स्थिति खतरनाक हो जाती है। मकसूदां आरओबी की यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है। मकसूदां इलाके में आनंद नगर, नई सब्जी मंडी, ईसा नगर। . शहीद भगत सिंह कॉलोनी इलाके में बाबा बालकनाथ नगर, सईपुर, संजय गांधी नगर। . वेरका मिल्क प्लांट इलाके में कालिया कॉलोनी, गुरु अमरदास नगर, गुरु रामदास नगर, अमृत विहार, बाबा मोहन दास नगर, अशोक नगर आदि। . फोकल पॉइंट इलाके से गदईपुर, रंधावा मसंदां, स्वर्ण पार्क, सलेमपुर इलाके का ट्रैफिक।