महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर से पुलिस ने एक पुरानी हवेली से 22 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। इस बारे में पुलिस ने हवेली मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अवैध रूप से पकड़ी गई शराब को जब्त कर लिया है। मोहल्ला भाठवाड़ा स्थित एक पुरानी हवेली से 22 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान हवेली मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हवेली के कमरें में थी एएसआई संजय अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी में टी-प्वाइंट लोहा मंडी क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि भाठवाड़ा मोहल्ले की एक पुरानी हवेली के कमरे में अवैध शराब का जखीरा रखा हुआ है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने रेडिंग पार्टी गठित की और मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागा हवेली के एक कमरे पर ताला लगा मिला। इस दौरान हवेली मालिक मनीष पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस ने जंगले से मोबाइल की रोशनी में अंदर देखा, तो शराब की पेटियां दिखाई दी। स्थानीय पार्षद अशोक व एक अन्य मौजिज व्यक्ति दीपक को मौके पर बुलाकर ताला तोड़ा गया। आबकारी अधिनियम के तहत केस कमरे से कुल 22 पेटी देसी शराब बरामद हुई। इनमें एनवी रशीला संतरा व फ्रेश संतरा ब्रांड की बोतलें, अध्धे और पव्वे शामिल हैं। कुल मिलाकर 108 बोतल, 216 अध्धे और 200 पव्वे बरामद किए गए। प्रत्येक पेटी से एक-एक नमूना निकालकर शेष शराब को सील कर कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 61-4-20 आबकारी अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एसआई रविंद्र को सौंपी गई है।