झज्जर में पत्नी की गोली मारकर हत्या:दम तोड़ने तक गोली मारता रहा पति, जेल से जमानत पर बाहर आया; वारदात कर फरार

झज्जर जिले के बिरधाना गांव में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बिरधाना गांव के संजय ने अपनी पत्नी अंजली की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने घर के बाहर ही पत्नी पर 8 राउंड फायरिंग की। वहीं पत्नी अंजलि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जेल से जमानत पर बाहर आरोपी जानकारी अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद संजय ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की असली वजह क्या है, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अनिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। सीआईए और स्पेशल स्टाफ सहित कई पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं सबूत जुटाने के बाद मृतका अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। एसीपी अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *