लुधियाना में महिला से भिड़ा निहंग:थाने के गेट पर हाथापाई, बीच सड़क तलवार लहराई; ऑटो की चाबी निकालने पर हुआ झगड़ा

लुधियाना में एक महिला और निहंग के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि थाने के गेट पर ही उनमें हाथापाई हो गई। इससे गुस्साए निहंग ने तलवार निकाली और बीच सड़क पर खड़े होकर उसे लहराने लगा। इस दौरान कुछ लोग निहंग सिंह को विरोध करने लगे तो उनके साथ भी हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ा कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों पक्षों को शांत किया। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर दिया और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला का कहना है कि जिस ऑटो में वह बैठी थी, निहंग ने उसकी चाबी निकाल ली। जिसका उसने विरोध किया था। वहीं निहंग का कहना है कि महिला लूटपाट करने वाले गैंग की मुखिया है। दोनों पक्षों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर महिला की 3 अहम बातें… निहंग बोला- महिला का लूटपाट का गिरोह
निहंग ने भी महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निहंग का कहना है कि यह महिला और उसके साथी एक गिरोह बनाकर लोगों को लूटते हैं। उसने आरोप लगाया कि महिला और उसके साथियों ने उसका मोबाइल और नकदी भी लूट ली है। उसने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस बोली- दोनों पक्षों की शिकायतें आईं, जांच कर रहे
थाना डिवीजन नंबर 7 के ए.एस.आई. रणधीर सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि विवाद ऑटो में बैठने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *