पंजाबी मॉडल के VIDEO पर निहंगों में झगड़ा:हरजीत बोले- जसदीप गुंडा, चंडीगढ़ में हलवाई पीट चुका; शराब-स्मोकिंग पर माफी मांग चुकी पायल

पंजाबी गीतों की मॉडल, ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर पायल परम के आपत्तिजनक वीडियो पर निहंग दोफाड़ हो गए हैं। निहंग बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर मॉडल की सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने मॉडल को धमकाने वाले चंडीगढ़ के निहंग जसदीप सिंह को कहा कि ये हिंदुस्तान है, तालिबान नहीं। उन्होंने निहंग जसदीप को गुंडा बताते हुए कहा कि वह धर्म की आड़ में पायल जैसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को धमका रहे हैं। इसके जरिए वह फेम पाना चाहते हैं। निहंग रसूलपुर ने कहा कि ये लोग तब कुछ नहीं कहते, जब इनके अपने ही बाणे पहने लोग नशा करते हैं, लेकिन रील बनाने वालों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से इन पर तुरंत नकेल कसने की मांग की।
बता दें कि पंजाबी मॉडल पायल परम उर्फ परमजीत कौर के हाथ में हरी सिंह नलवा के टैटू के साथ शराब और सिगरेट पीने के वीडियो पर चंडीगढ़ के निहंग सिंह जसदीप सिंह ने उसे धमकाया था। निहंग ने 48 घंटे में श्री अकाल तख्त पर पेश होकर माफी मांगने का वक्त दिया था। उसने धमकी दी थी कि अगर माफी नहीं मांगी तो निहंग खुद प्रसाद देंगे। हालांकि मॉडल ने विवाद के बाद माफी मांग ली थी। चंडीगढ़ के निहंग पर रसूलपुर की अहम बातें
अब जानें निहंग जसदीप ने क्या कहा था.. जानें धमकी मिलने पर पायल परम क्या कहा… ———— ये खबरें भी पढ़ें… पंजाबी मॉडल के शराब-सिगरेट पीने के VIDEO पर बवाल पंजाबी गीतों की मॉडल, ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर पायल परम उर्फ परमजीत कौर का शराब और सिगरेट पीने के वीडियो पर बवाल मच गया है। उसके हाथ में हरि सिंह नलवा का टैटू बना है और उसी से वह शराब व सिगरेट पी रही है। वीडियो सामने आते ही चंडीगढ़ के रहने वाले निहंग सिंह जसदीप सिंह ने आपत्ति जताई। निहंग सिंह ने कहा कि 48 घंटे के अंदर श्री अकाल तख्त पर पेश हो। वहां देग (प्रसाद) करवाकर माफी मांग ले। नहीं तो सिंह इसे खुद प्रसाद दे देंगे। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाबी मॉडल रह चुकी ‘कंट्रोवर्सी गर्ल’, लाइव होकर गालियां दे चुकी पंजाबी मॉडल पायल परम सिगरेट-शराब पीने वाली वीडियो से विवाद में घिर गई है। हालांकि उसने माफी भी मांग ली है। लेकिन पायल की ये पहली कंट्रोवर्सी नहीं है। इससे पहले भी वह लाइव होकर गालियां निकाल चुकी है। पायल ने खुद माना कि उसने ऐसा किया था। आज भी गालियां देने के कारण इंडस्ट्री में काम लेने में दिक्कत आती है। रोपड़ के गांव धनौरी की रहने वाली पायल परम ने कहा कि अब दोबारा कंट्रोवर्सी में नहीं फंसना चाहती। निहंग सिंह ने जिस वीडियो पर आपत्ति जताई है वो पुरानी है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *