रेवाड़ी में किसान ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान:दो दिन बाद हुई पहचान, सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक 45 वर्षीय किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोसली निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो जमींदारी का काम करते थे। जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि 1 मार्च को घटना की सूचना रेवाड़ी जीआरपी को कोसली रेलवे स्टेशन मास्टर से मिली थी। स्टेशन मास्टर ने बताया था कि एक मालगाड़ी के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई थी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा जीआरपी ने मंगलवार को परिवार के सदस्यों ने शव की शिनाख्त राकेश के रूप में की। इसके बाद राकेश का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वहीं राकेश जमींदार का काम करता था। जीआरपी पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए अन्य सुरागों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *