होली की खरीदारी कर रहे लोगों पर चढ़ाई गाड़ी:गुरुग्राम में हाई स्पीड में आया, भागने के चक्कर में 6 को कुचला; कई सीरियस

गुरुग्राम में ब्रेजा कार सवार युवक ने होली की खरीदारी कर रहे कई लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें छह लोग घायल हो गए। इसके बार आरोपी युवक ने भागने की कोशिश में भी कुछ और लोगों को टक्कर मारी। मगर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने घेरकर कार सवार युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई। भागने की कोशिश में रेहड़ियों से टकराने से कार भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, पुलिस ने एक घायल बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे में था। उसका मेडिकल भी कराया गया है। हादसे के बाद के कुछ PHOTOS…. यहां जानिए कैसे हुआ घटनाक्रम… झज्जर का रहने वाला है आरोपी कार सवार लोगों का आरोप है कि घटना के आधे घंटे बाद डायल 112 नंबर पर फोन किया गया था, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। 112 नंबर का रिस्पांस टाइम 8 से 10 मिनट होने के बावजूद पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची। पुलिस का कहना है कि टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपी रितेश निवासी झज्जर को हिरासत में ले लिया है, उसके खिलाफ घायल बुजुर्ग सुली की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दो को गंभीर चोटें, बाकी को दी गई छुट्‌टी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले ही घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अधिकतर लोगों को फर्स्ट एड के बाद घर भेज दिया, जबकि दो लोगों को काफी चोट आई हैं। इनमें बिहार के गुलडीया के रहने वाले सुली भी शामिल है, जिनके परिवार के लोग उनकी देखभाल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *