नितिन नवीन की होली में कार्यकर्ताओं ने फाड़े कुर्ते:’पटना में राम खेले होली’ गाने पर झूमे BJP अध्यक्ष, फूल बरसाए, तालियां बजाई

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में होली मनाई। पटना में राम खेले होली…गाने पर नितिन नवीन ने फूल बरसाए, तालियां बजाकर झूमते नजर आए। इस दौरान मंच के नीचे खड़ीं महिलाओं ने उनसे कहा, फोटो खिंचवाइएगा तब जाइएगा। इस पर नितिन नवीन ने कहा, अपना मोबाइल दीजिए मैं ऊपर से ही खींच देता हूं। नितिन नवीन ने कहा, आज होली है और होली पर गाने सुनना चाहिए भाषण नहीं, इसलिए आप गानों का मजा लीजिए। बेली रोड के चटकारा फूड कोर्ट में ये पार्टी रखी गई है। इसमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। 15-20 मिनट रुकने के बाद नितिन नवीन कार्यक्रम से चले गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई। नितिन नवीन की होली की तस्वीरें… बिहार में होलिका दहन के साथ होली की खुमारी शुरू हो चुकी है। पूर्णिया में करीब 40 फीट ऊंची होलिका का दहन किया गया। इधर, होली की छुटि्यों में लोग घर लौट रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। जनरल कोच में जिन यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है वे बिना रिजर्वेशन स्लीपर और एसी कोच में घूस रहे हैं। चाहे उन्हें बैठने की जगह मिले या न मिले। वे खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। पिछले साल भीड़ को देखते हुए इस साल पूर्व मध्य रेल ने दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान यूपी सहित 10 राज्यों के लिए 42 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। वहीं, 150 बसें भी चलाई जाएंगी। होलिका दहन की तस्वीरें नेताओं की होली की कुछ तस्वीरें… 23 मार्च तक चलेंगी 118 बसें : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, बंगाल के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। ऑनलाइन और ऑन स्पॉट टिकट मिल रहा है। निगम की वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। होली के बाद पटना से 21, मुजफ्फरपुर से 38, पूर्णिया से 12, दरभंगा से 29, गया से 18 बसें चलेंगी। होली पर पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। DJ और अश्लील गानों पर बैन है। भड़काऊ बयान, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। होली पर DJ और अश्लील गाने बैन होली को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही होली पर डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस बार हुड़दंग कर धार्मिक भावनाएं भड़काने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग, सड़क पर रेसिंग करने वालों की होली जेल में कटेगी। एडीजी लॉ- एंड-ऑर्डर पंकज कुमार दाराद ने बताया कि होली पर बिहार में 12 कंपनी रेंज रिजर्व बल, 35 कंपनी बीसैप, 18822 नव नियुक्त सिपाही, 2768 ट्रेनी पीटीसी, 5100 होमगार्ड और 3 कंपनी केंद्रीय बलों की नियुक्ति हुई है। इनमें एक रैफ और दो एसएसबी की है। पूरे जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। बिहार में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *