पंचकूला में बजट पर BJP राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ बोले:बिना टैक्स 10 प्रतिशत बढ़ा, आर्थिक अर्थव्यवस्था में बेहतर प्रबंधन

हरियाणा के पंचकूला में BJP राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने बजट को लेकर कहा कि 2047 तक हरियाणा की जीडीपी 1 ट्रिलियन डॉलर यानि (91 लाख करोड़) बनेगी, उसी दिशा में प्रदेश की सरकार प्रयासरत है। धनखड़ ने कहा आज 13 लाख 669 करोड़ की प्रदेश की जीडीपी है, जिससे लक्ष्य सात गुना बड़ा है। ओपी धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के बजट में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए व्यवस्था को तय किया गया है। जल प्रबंधन को लेकर जो चुनौती है, उसका भी बजट में ध्यान रखा गया है। समाज में जो चुनौतियां है, उनके मद्देनजर बजट में फोकस किया गया है। इस बार बजट पिछले साल से 10 फीसदी बढ़ा है औऱ बिना टैक्स का बजट है। हरियाणा में जीडीपी के 25 फीसदी कर्ज है जो तय लिमिट के अंदर है, जो पंजाब में ज्यादा है। राजस्व घाटा हुआ है कम सीएम ने बतौर वित्त मंत्री बजट में आर्थिक अर्थव्यवस्था में बेहतर प्रबंधन किया है। प्रदेश में राजस्व बजट 13 हजार रुपए 188 करोड़ का घाटा है, जो लगातार घटा है। राजस्व घाटा कुल जीडीपी का 0.89 फीसदी रहा है, जो काफ़ी कम लगातार हुआ है। बजट के ख़र्च में सरकार ने सराहनीय कार्य किया है औऱ 98 फीसदी ख़र्च हुआ है। प्रदेश में पूंजीगत बजट का खर्च बढ़ा है, जो आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। केंद्र के सहयोग में 20 हजार करोड़ का इजाफा हरियाणा को केंद्र से जो पैसा मिलता है वो बढ़ा है। जो पहले 1.09 फीसदी था अब 1.361 फ़ीसदी हुआ है। इसके चलते 20 हजार 772 करोड़ रुपये केंद्र से मिलेंगे। हरियाणा सरकार ने आर्थिक मैनेजमेंट बेहतरीन किया है। सभी विभागों का बजट बढ़ा है और किसानों की चिंता सरकार ने की है। धनखड़ ने गिना हर वर्ग से जुड़े मुद्दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *