रोहतक में बजट पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भाजपा कार्यालय मंगल कमल पहुंचे। इस दौरान अरविंद शर्मा ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्ट अभिमन्यु की कोठी फूंकने के मामले में कोर्ट द्वारा बरी किए गए 56 युवाओं के बारे में कहा कि कोर्ट का फैसला सभी को मानना चाहिए। इससे आगे मंत्री ने चुप्पी साध ली। मंत्री अरविंद शर्मा सवाल को टालते हुए बोले कि कोर्ट ने फैसला दे दिया है। कोर्ट के फैसले पर किसी को आपत्ति है तो वह आगे जा सकता है। अगर कैप्टन अभिमन्यु इस फैसले से संतुष्ट नहीं है तो इसके बारे में वह बेहतर बता पाएंगे। अगर कोई कैप्टन की कोठी फूंकने की साजिश भूपेंद्र हुड्डा की बता रहा है तो उन्हें कानूनी तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। प्रदेश पर कर्ज बढ़ा नहीं, बल्कि उतारा जा रहा
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश पर कर्ज बढ़ा नहीं है, बल्कि कर्ज को उतारा जा रहा है। पहले जो कर्ज बढ़ा हुआ था, उसे वहीं रोका हुआ है। उसे ओर बढ़ने नहीं दे रहे। धीरे धीरे कर्ज को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार अपना काम ईमानदारी से कर रही है। क्राइम को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर
मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि क्राइम जो बढ़ रहा है, उस पर सरकार पूरी तरह गंभीर है। जैसे ही कोई अपराध होता है तो तुरंत FIR दर्ज होती है। पहले तो FIR ही दर्ज नहीं होती थी। लेकिन आज पुलिस केस दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने का काम कर रही है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं, प्राइवेट की जरूरत ही नहीं
मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में किसी का कोई पैसा नहीं रूका। सरकार की तरफ से बिल पास करने के लिए कमेटी बनाई हुई है। अब तो सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इतनी सुविधाएं दे दी है कि प्राइवेट में जाने की जरूरत ही नहीं है। फिर भी कोई जाना चाहे तो जा सकता है। आयुष्मान में किसी भी अस्पताल का पैसा नहीं रोका गया। HPV वैक्सीन से नहीं होगा कोई नुकसान
मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि युवतियों को जो कैंसर की HPV वैक्सीन लगाई जा रही है, उसका कोई नुकसान नहीं है। इससे युवतियों का गर्भाश्य के कैंसर से बचाव होगा। वैक्सीन कोई भी हो, उसका कोई नुकसान नहीं होता। इस वैक्सीन का कुछ पार्ट इंडिया में बना है, बाकी बाहर से आया है।