यूपी में होली मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में लोग अबीर-गुलाल लगाकर इसे मना रहे हैं। गोरखपुर में अलग ही नजारा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। थोड़ी देर में वह गोरखनाथ मंदिर में फूलों की होली खेल रहे हैं। अवध में होली का उत्साह देखते ही बन रहा है। अयोध्या में ढोल की थाप पर अबीर-गुलाल उड़ रहा है। वाराणसी में ढोलक की थाप पर फाग गाकर होली मनाया जा रहा है। लखनऊ में भी होली को लेकर उत्साह है। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई है। मथुरा में होरियारे झुंड बनाकर रंग खेल रहे हैं । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव होली मनाने के लिए परिवार और समर्थकों के साथ सैफई में मौजूद हैं।