कैथल में बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत:दुकान पर बिल लेने गया था, वापस लौटते समय हादसा

कैथल जिले के कस्बा राजौंद में बाइक की टक्कर से एक करीब 40 वर्षीय पोल्ट्री फार्म के मैनेजर की मौत हो गई। वह यूपी से आकर संतोख माजरा में रह रहा था। रात को एक दुकान पर बिल लेने के लिए गया था। वापस लौटते समय उसके मोटरसाइकिल को दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इस संबंध में फार्म के मालिक ने राजौंद थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संतोख माजरा रोड पर फॉर्म सीता श्याम कालोनी सफीदों जिला जींद के नितिन गोयल ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका पोल्ट्री फार्म संतोख माजरा रोड राजौन्द पर है। उसके पास सिंहपुर महाराजगंज यूपी निवासी ओंकार करीब 10 साल से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। मंगलवार रात को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजौन्द की दुकान पर बिल लेने के लिए गया हुआ था। जब वह बिल लेकर लने लगा, तो राजौन्द की तरफ से 2 नौजवान लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर लापरवाही से चलाते हुए आए और मैनेजर ओंकार की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। सिर पर लगी चोटें इससे ओंकार के शरीर पर व सिर में गम्भीर चोट लगी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और उसे कार में सरकारी अस्पताल राजौन्द में ले गया, जहां ओंकार को गम्भीर चोटें देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वह उसे चंडीगढ़ ले जाने लगा, तो रास्ते में ही ओंकार ने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि ओंकार को सौंगरी के अंकुश व अरुण ने टक्कर मारी है। शिकायतकर्ता ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस राजौंद थाना के जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *