कनाडा में पंजाबी मूल के लिबरल पार्टी के सांसद रणदीप सिंह सराय पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की गई। कैनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स मे मुताबिक रणदीप सिंह सराय को कनफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट एक्ट का दोषी पाया गया और उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। इस मामले में अधिकतम जुर्माना 500 डॉलर है। रणदीप सिंह सराय पर आरोप है कि उन्होंने सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट नियुक्त होने पर अपनी संपत्ति को सार्वजनिक नहीं किया। नियम के मुताबिक उन्हें 60 दिन के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया। रणदीप सहाय सत्ताधारी लिबरल पार्टी के सरे सेंटर बीसी से सांसद हैं। वो पार्टी के दसवें सांसद बन गए हैं जिनके खिलाफ कनफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री रहे जस्टिन ट्रूडो पर भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है। 200 डॉलर का जुर्माना, विपक्ष ने बताया नाकाफी
विपक्ष का आरोप है कि एथिक्स कमिश्नर ने रणदीप सराय पर जो 200 डॉक्टर का जुर्माना है वो बेहद कम है। इस कानून के तहत अधिकतम जुर्माना 500 डॉलर है। विपक्षी सांसदों का कहना है कि इस जुर्माना राशि को 20 हजार डॉलर से 50 हजार डॉलर तक किया जाना चाहिए। रणदीप सराय ने क्या-क्या जानकारी छुपाई? सांसद रणदीप सराय पर ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट एक्ट’ की धारा 24 के तहत कार्रवाई हुई है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय विकास राज्य सचिव नियुक्त किए जाने के 60 दिनों के भीतर अपनी सभी वित्तीय संपत्तियों का ब्यौरा देना था, लेकिन उन्होंने सभी जानकारियों को साझा नहीं की। दस्तावेजों के अनुसार, सराय के पास भारी-भरकम रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है। 7 रेंटल प्रॉपर्टीज: ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नबी और सरे में स्थित सात संपत्तियां। मल्टीपल मॉर्टगेज (गिरवी ऋण): वैंकूवर सिटी सेविंग्स क्रेडिट यूनियन के साथ उनके दो बड़े होम लोन (मॉर्टगेज) थे। बैंक गारंटी और लोन: वे नेशनल बैंक, एनविज़न क्रेडिट यूनियन और बैंक ऑफ मॉन्ट्रियल से लिए गए कई बड़े व्यावसायिक ऋणों में ‘को-गारंटर’ (सह-जमानती) थे। लायबिलिटी: उन्होंने रॉयल बैंक के कार लोन और नेशनल बैंक के साथ ‘होम इक्विटी लाइन ऑफ क्रेडिट’ की जानकारी भी समय पर साझा नहीं की। रणदीप सराय से जुड़े 3 बड़े विवाद