बिहार की होली-पार्टी ऑफिस में तेजप्रताप ने कराया वीडियो शूट:तेजस्वी ने बेटी संग खेली होली, रामकृपाल ने लगाए ठुमके; अनुष्का के भाई ने भांजी के लिए की शॉपिंग

बिहार समेत पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में भी होली की खासी रौनक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होली पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी के साथ होली खेलते हुए वीडियो साझा किया। वीडियो में कात्यायनी अपने पापा को रंग लगाती नजर आईं। वहीं तेजप्रताप यादव होली पर वीडियो शूट कराते नजर आए। पटना के गांधी मैदान में बीजेपी विधायक रामकृपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस दौरान वे ढोल बजाते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ ठुमके भी लगाए। बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने पटना की सड़कों पर झाल-मंजीरा बजाते हुए जुलूस निकाला। वो बग्गी से पटना की सड़कों पर निकले। इधर, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने अपनी भांजी के लिए शॉपिंग की। पटना में होली पर मटन और चिकन दुकानों पर लंबी लाइन लगी लगी है। 700-800 रुपए में मिलने वाला मटन आज 1200 रुपए किलो बिक रहा है। दरभंगा में जाले के रतनपुर स्थित गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में शिवभक्तों ने जमकर होली खेली। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में भी फूलों और रंगों से श्रृंगार किया गया है। होली की तस्वीरें देखिए… DJ और अश्लील गानों पर बैन है होली को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हुड़दंग, धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग की रेसिंग या सड़क पर स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, ऐसे लोगों की होली जेल में कट सकती है। होली से जुड़ी ये खबरें भी देखिए… बिहार में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *