मंडी में उपडाकघर स्थानांतरण का विरोध, धरना जारी:लेदा शिफ्ट करने का विरोध तेज, सीनियर सुप्रिडेंट से मिले ग्रामीण, शाखा खोलने की मांग

मंडी जिले के गुरकोठा उपडाकघर को लेदा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में स्थानीय लोग पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं। यह उपडाकघर सात पंचायतों के लोगों को सेवाएं प्रदान करता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानांतरण रोका नहीं गया या कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। बता दे कि मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सीनियर सुप्रिडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस संजय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए मांग की कि यदि उपडाकघर को स्थानांतरित करना ही है, तो गुरकोठा में उसकी एक शाखा खोली जाए। आंदोलन तेज करने की चेतावनी लोगों ने दोहराया कि समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व प्रधान रीना राठौर ने बताया कि इस उपडाकघर से सात पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते थे। स्थानांतरण की खबर के बाद से लोग चिंतित हैं और प्रतिदिन 100 से अधिक लोग धरने में शामिल हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं उन्होंने कहा कि उपडाकघर बंद होने के कारण लोगों को रोजाना पैसे निकालने जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए भी परेशानी हो रही है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में अन्य विकल्प सीमित हैं।जमना ठाकुर ने आरोप लगाया कि पहले अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उपडाकघर स्थानांतरित होने पर गुरकोठा में एक शाखा खोली जाएगी। स्थानीय लोग निराश उन्होंने कहा कि ये आश्वासन झूठे साबित हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा है।कमल कुमार ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से धरने में शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, अब लोगों ने रात में भी उपडाकघर परिसर में डेरा डालना शुरू कर दिया है। उन्हें आशंका है कि रात के समय गुपचुप तरीके से उपडाकघर को स्थानांतरित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *