हरियाणा के रेवाड़ी में बेरली-डहीना रोड पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में दूध लेने जा रही 83 वर्षीय संतरा और 73 वर्षीय भतेरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरी महिला निर्मला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात रोड जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे कोसली DSP व पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किए। करीब चार घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेजा। दूध लेने जा रही थी महिलाएं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव की तीन महिला दूध लेने जा रही थी। इसके बाद तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक महिला गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने की सड़क जाम इसके विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ड्राइवर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर कोसली डीएसपी विद्यानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। डीएसपी के आश्वासन खोला जाम करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद, डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने रात करीब 12 बजे जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि रामपुरी कंवाली रोड पर हुए इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और एक घायल है। पुलिस फरार गाड़ी ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।