सोनीपत में महिला के सिर में मारी ईंट:निर्माणधीन मकान को लेकर विवाद; थप्पड़-लातें मारकर 7 हजार कैश भी छीना

सोनीपत जिले में पारिवारिक प्लॉट विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। घर निर्माण के दौरान मजदूरी देने पहुंचे दंपती पर परिजनों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। महिला के सिर में ईंट मारकर घायल करने, मारपीट करने और 7 हजार रुपए छीनने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्लॉट पर पहले से मौजूद थे आरोपी गांव बारोटा के रहने वाली सुदर्शना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि भाई-बंटवारे में मिले प्लॉट पर वे मकान निर्माण करवा रहे थे। जब वह और उनका पति मजदूरों को मजदूरी देने प्लॉट पर पहुंचे, तो वहां पहले से जोगीन्दर पुत्र बलबीर, उसकी मां कमलेश, पत्नी सुधा, अंकुर पुत्र सुनील चौहान और रिंकू मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। महिला के सिर में ईंट मारी, बेहोश होने का आरोप सुदर्शना ने आरोप लगाया कि जोगिंद्र की पत्नी और मां ने उनके साथ मारपीट की, सिर और चेहरे पर वार किए। इसी दौरान अंकुर ने ईंट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। महिला का कहना है कि आरोपियों ने पेट में लात मारी और थप्पड़ जड़े। बाद में पति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) भी पुलिस को सौंपी गई है। पति से 7 हजार रुपए छीनने का भी आरोप शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रोहताश के साथ भी मारपीट की और मजदूरों को देने के लिए रखे 7 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस चौकी बारोटा में दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 115, 126(2), 351(3), 190, 191(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया। महिला बोलीं- परिवार को जान का खतरा घायल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *