मंडी में टेंपो ट्रैवलर कार से टकराई, अलग हुए पहिए:सभी यात्री सुरक्षित, कोलकात्ता से मनाली घूमने आए थे, जाम लगा

मंडी जिले में कीरतपुर से मनाली फोरलेन मार्ग पर 6 मील के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से मनाली घूमने आए पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर वापसी के दौरान मनाली की ओर जा रही दिल्ली नंबर की कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर के पिछले टायर तक निकल गए और दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय टेंपो ट्रैवलर में कुल 16 यात्री सवार थे। इस भिड़ंत में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे से घबराए टूरिस्ट हादसे के बाद टूरिस्ट कुछ समय के लिए घबरा गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में सहयोग दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने खुलवाया जाम हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए फोरलेन में वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। हादसे के कारणों की जांच जारी है। कोलकात से मनाली घूमने आए थे लोग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। ट्रैवलर पर सवार यात्रियों ने बताया कि वे कोलकाता से मनाली घूमने आए थे। इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *