शिमला में विकास कार्यों की समीक्षा मीटिंग हुई:मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समय पर निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार शाम 5 बजे राजदरबार में रामपुर उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करना और जनसुविधाओं को मजबूत करना था। बैठक के दौरान, मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद रामपुर के अधिकारियों को इंदिरा मार्केट के पास प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि रामपुर उपमंडल में विभाग के माध्यम से कुल 19 प्रमुख कार्य प्रगति पर हैं। इनमें रामपुर विकास खंड में 13 और ननखरी विकास खंड में 6 कार्य शामिल हैं। मंत्री ने विशेष रूप से सड़कों, पुलों और भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री और कार्य निष्पादन में मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाए। लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर वन अधिकार अधिनियम (FRA) से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि स्वीकृत सड़कों और अन्य आधारभूत कार्यों के निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न न हो। मंत्री ने कहा कि विभागीय समन्वय से ही विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सकती है। निर्माण कार्यों की जानकारी ली जल शक्ति विभाग से तकलेच और डाकोलर क्षेत्रों में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए, मंत्री ने कार्यों में तेजी लाने और कार्यस्थलों पर पर्याप्त संसाधन एवं मानवबल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाए को कहा विद्युत विभाग ने बैठक में बताया कि रामपुर उपमंडल +में कुल 53,500 विद्युत मीटर स्थापित हैं, जिनमें से 51,000 मीटर को स्मार्ट मीटर में परिवर्तित किया जा चुका है। मंत्री ने बिजली आपूर्ति को निर्बाध और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित रखरखाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *