आजमगढ़ में तालाब में डूबकर दो युवतियों की मौत:होली खेलने के बाद पोखरे में नहाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में पोखर में डूब कर दो युवतियों की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार को होली के दिन दोनों लड़कियां होली खेलने के बाद पास के ही पोखर में नहाने चली गई। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इस मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तब आसपास के लोग पोखर में उतरे। इसके साथ ही दोनों लड़कियों को पोखर से निकाल कर इलाज के लिए रानी की सराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवतियों की पहचान अंशिका यादव 14 पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी यादव 18 पुत्री राजेश यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
वहीं डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पर जानू ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम भी मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना के बाद होली की खुशियां मातम में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *