बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज है। NDA की ओर से सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। NDA गठबंधन में दो-दो सीटें जेडीयू और बीजेपी के खाते में हैं, जबकि एक सीट RLM को मिली है।JDU की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। ये जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया X पर दी। वहीं नामांकन से पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पटना के महावीर मंदिर में पूजा की। पूजा करने के बाद उन्होंने कहा, ‘आज से हमारी अलग और नई शुरुआत है।’ इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पटना पहुंच रहे हैं। वे नितिन नवीन के नॉमिनेशन में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, शाह सीएम नीतीश के नॉमिनेशन में भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाह सीएम नीतीश के नॉमिनेशन में भी शामिल हो सकते हैं। वहीं RJD सेAD सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। उनका मुकाबला RLM के उपेंद्र कुशवाह से है। ————————– ये खबरें भी पढ़ें… ————————– राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन से जुड़ेअपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…