मनाली में एक हजार टू-व्हीकल के चालान, पंजाब के ज्यादातर:बर्फ में स्टंटबाजी, रोंग-साइड ओवरटेकिंग, ट्रिपल राइडिंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में पुलिस ने 4 दिनों में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले एक हजार से अधिक टू-व्हीकल चालकों के चालान काटे हैं। इनमें अधिकांश वाहन पंजाब के है, जोकि मनाली, सिस्सू और अटल टनल रोहतांग के लिए घूमने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार- बिना नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, रोंग साइड से ओवर टेक, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइड करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। कुछ पर्यटक अपने दोपहिया वाहन पहाड़ों पर ले जाकर बर्फ के बीच जान जोखिम में डालकर बाइक राइड कर रहे हैं। कुछ टूरिस्ट स्टंटबाजी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे दर्जनों वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमे दोपहिया वाहन चालक सरेआम नियमों का उल्लंघन करते देखे जा सकते हैं। 500 से 1000 रुपए के चालाना काटे जा रहे मनाली पुलिस ऐसे वाहन चालकों के 500 रुपए से 1000 रुपए के चालान काट रही है। इसी तरह की कार्रवाई मंडी, बिलासपुर और लाहौल स्पीति जिला पुलिस भी कर रही है। कानून लोकल और टूरिस्ट सभी पर समान रूप से लागू: पुलिस पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून और यातायात नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं, चाहे वे स्थानीय निवासी हों या बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में हेलमेट पहनने और सावधानी से वाहन चलाने का आग्रह किया है। लापरवाही से वाहन चलाना जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोपहिया वाहन चालक से साथ बैठे हुए व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना जरूरी है। साथ ही निर्धारित गति सीमा का भी चालक को ध्यान रखना चाहिए। मगर बहती राज्यों से आने वाले जिन भी चालकों ने ये नियम तोड़े हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *