नारनौल में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सुबह खेत में जा रहा था, ड्राइवर के खिलाफ FIR

महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के कजन ब्रदर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कांवी की ढाणी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में नौकरी करता है। बीते कल सुबह करीब 4 बजे वह घूमने के लिए मुरारीपुर की तरफ गया हुआ था। वापसी के दौरान जब वह राजेश के खेतों के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचा तो उसे उसका चाचा का लड़का अमित बाइक पर मुरारीपुर की तरफ से आता हुआ मिला। पीछे से मारी टक्कर इसी दौरान पीछे से एक पिकअप गाड़ी का ड्राइवर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और अमित की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित बाइक सहित खेत में जा गिरा और बाइक के नीचे दब गया। जब कुलदीप मौके पर पहुंचा और देखा तो अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव का कराया पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *