मोगा जिले में एक मजदूर की पांच साल की बच्ची को बहाने से ले जाकर दुष्कर्म किया गया। बच्ची के लहूलुहान मिलने पर जब परिजनों ने पूछा, तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला जिले के धर्मकोट कस्बे के पास एक गांव में स्थित ईंट-भट्टे का है। यहां एक प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ काम करता और रहता था। बच्ची बाहर होली खेल रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले ड्राइवर ने बच्ची को किडनैप कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी भी वहीं रहता था। घटना के बारे में जैसा परिजनों ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ईंट-भट्टे पर काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसी ईंट-भट्टे पर रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच के बाद एक ड्राइवर को नामजद करते हुए उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।