पटियाला में SI को पहली मंजिल से नीचे फेंका:शराब के लिए पैसे न देने पर मां से मारपीट, पकड़ने पहुंची पुलिस के सामने खुद को चाकू मारे

पटियाला में मां-बेटे के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे चौकी इंचार्ज SI सुखदेव सिंह को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें इलाके लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी युवक अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था और मारपीट करने लगा। उसने खुद को आग लगाने की धमकी दी। मां की शिकायत पर पुलिस उसके घर पर पहुंची। इस दौरान उसने पुलिस को भी चाकू दिखाई और खुद पर वार किए। इसी बीच जब उसे रोकने की कोशिश की गई, तो उसने चौकी इंचार्ज को धक्का दे दिया, जिससे वे सीधे पहली मंज़िल से नीचे गिर गए। हालांकि अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। डीएसपी ने बताईं ये बड़ी बातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *