अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या:बिजनौर में सीने में मारी गोली; बदमाश बाइक से आया था

बिजनौर में एक निजी अस्पताल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार देर शाम बाइक से बदमाश अस्पताल पहुंचा। अंदर घुसकर डॉक्टर के सीने में गोली मारी और फरार हो गया। घटना में डॉक्टर गंभीर घायल हो गए। उन्हें पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार और सीओ नगीना अंजनी कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामला नगीना थाना इलाके का है। अब पढ़िए पूरा मामला… गाजियाबाद निवासी ब्रह्मपाल के बेटे डॉ. राजकुमार (45) बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनके पास एमडी की डिग्री थी। वह 4 साल से नगीना में धामपुर रोड पर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर चला रहे थे। फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। गुरुवार शाम 7 बजे डॉ राजकुमार अपने केबिन में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से एक युवक आया। वह सीधे डॉक्टर राजकुमार के केबिन में घुसा और उनके सीने में गोली मार दी। शोर सुनकर अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए नगीना सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें बाघ ने गैंडे का शिकार किया, उस पर बैठा रहा, दुधवा में तालाब में घुसकर हमला किया, गर्दन चीरकर मांस खाया लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *