सांसद हरसिमरत कौर का आप पर निशाना:मानसा में एनकाउंटर पर उठाए सवाल; CM मान और DGP पर गंभीर आरोप

बठिंडा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मानसा के बुढलाड़ा में स्त्री अकाली दल की बैठक के दौरान पंजाब सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब को ‘पुलिस स्टेट’ में बदल दिया गया है, जहां न तो आम लोग सुरक्षित हैं और न ही पुलिसकर्मी। बादल ने गुरदासपुर में 19 वर्षीय युवक के कथित एनकाउंटर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने भी इस मामले में सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से एक मां को इंसाफ दिलाने की अपील की। आप की स्कीम को बताया ‘ठगी’ अपने दौरे के दौरान, हरसिमरत कौर बादल ने शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने मौजूदा सरकार द्वारा महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने के वादे को ‘ठगी’ बताते हुए, महिलाओं को इसके खिलाफ लामबंद करने की बात कही। सरकार-जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप उन्होंने मानसा और बुढलाड़ा ब्लॉक समिति अध्यक्ष चुनावों में सरकार और जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। बादल ने गुरदासपुर में एक दुकानदार को बंधक बनाकर 3 करोड़ रुपए की चोरी की घटना पर भी चिंता व्यक्त की। दोनों विधायकों को दी चेतावनी उन्होंने मानसा और बुढलाड़ा के विधायकों को चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान अकाली दल के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करवाना और अब ब्लॉक समिति चुनावों में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *