भरी पंचायत में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या:फिरोजपुर में बच्चों का झगड़ा हुआ, राजीनामे के वक्त बहस के बाद एक-दूसरे को गोलियां मारीं

फिरोजपुर में होली पर भरी पंचायत के बीच में एक दूसरे को गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांव में कबूतरबाजी को लेकर बच्चों के दो ग्रुपों में विवाद हुआ था। जिसे सुलझाने के लिए गांव में पंचायत हुई। जहां फिर से विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक बच्चे के पिता को दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने गोली मार दी। इसके बाद दूसरे व्यक्ति (जिसने गोली मारी थी) की पिस्टल छीनकर बच्चे के पिता ने उस व्यक्ति को भी शूट कर दिया। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। घटना गांव कड़मा में कल शाम 4 मार्च को हुई। मृतकों की पहचान खलारा सिंह और जग्गी के नाम से हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। राजीनामे के लिए पंचायत हुई पंचायत में मौजूद परिवारिक सदस्य बिट्टू ने बताया कि कबूतरबाजी को लेकर बच्चे के बीच आपस में झगड़ा हो गया था। इसी मामले में राजीनामा के लिए गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठाई गई थी। बिट्टू ने कहा कि यहां मामला कम होने की बजाय बढ़ गया। दोनों पक्षों में पहले जमकर बहस हुई। इसी दौरान एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगा इधर-उधर भगने लगे। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। एक दूसरे को गोली मारी मृतक खलारा सिंह के बेटे रोहित ने बताया कि राजीनामे के लिए पंचायत हो रही है थी। इसी दौरान जग्गी ने हमारे पिता खलारा सिंह पर फयरिंग कर दी। इसके बाद घायल खलारा सिंह ने जग्गी की पिस्टल छीन ली और उसपर फायरिंग कर दी। दोनों को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली लगने के बाद कुछ समय तक दोनों वहीं तड़पते रहे, लेकिन फिर दोनों ने ही दम तोड़ दिया।
मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गांव कड़मा में पहुंचे, उन्होंने मृतकों के परिवार के लोगों से जानकारी ली और फिर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। एसएसपी ने कहा कि मामले की अब जांच की जा रही है। गांव में शांत व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई। जिससे कोई अन्य घटना न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *