महिला बैंक कर्मचारी ने की 37.78 लाख की हेराफेरी:2023 से शाखा में थी तैनात,19 सितंबर 2025 को दी थी शिकायत,आरोपी फरार

लुधियाना में बैंक खातों से हेराफेरी कर लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज किया है। 15 मई 2023 में शाखा में बतौर बैंक कर्मचारी थी तैनात शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह, ब्रांच मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), शिंगार सिनेमा रोड शाखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक की कर्मचारी अमनदीप कौर 15 मई 2023 से शाखा में बतौर बैंक कर्मचारी तैनात थी। पद का दुरुपयोग करके की खातों से छेड़छाड़ जांच के दौरान सामने आया कि अमनदीप कौर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक खातों में हेराफेरी की और धोखाधड़ी के जरिए 37 लाख 78 हजार 707 रुपये निकाल लिए। इस तरह आरोपी ने बैंक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमनदीप कौर पत्नी सिमरनजीत सिंह, निवासी एलआईजी-88, ग्लाडा हाइट्स, दुगरी, लुधियाना के रूप में हुई है। मामले की शिकायत 19 सितंबर 2025 के आधार पर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 408 और 420 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *