रोहतक में प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या मामले में शामिल आरोपी की पुलिस साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बीच आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। बता दें कि गांव खरावड़ के पास 20 फरवरी को गांव खेड़ी साध निवासी सत्यवान की गाड़ी लावारिश हालत में मिली थी, जिसके पास खून पड़ा था और गोलियों के खोल बरामद हुए थे। लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला और ना ही किसी का शव बरामद हुआ था। इसके बाद एक गैंगस्टर सुंदर काला ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मामले में फेसबुक पोस्ट आने के बाद पुलिस की गई टीमें सत्यवान की खोज कर रही थी। आसपास के राज्यों में भी आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को जो सबूत मिले, उसी के माध्यम से दो आरोपियों को काबू किया, जिनकी निशानदेही पर 24 फरवरी को सत्यवान के शव को जेएलएन से बरामद किया गया। पुलिस एनकाउंटर से जुड़े PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… आरोपी दीपक का रहा आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी दीपक गांव लाठ जिला सोनीपत का रहने वाला है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दीपक के खिलाफ 4 केस दर्ज है, जिनमें हत्या, अवैध हथियार व मारपीट के मामले शामिल है। पुलिस आरोपी के ठीक होने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रंजिशन की गई सत्यवान की हत्या सत्यवान ने 2018 में अपने ही गांव के एक युवक की हत्या की थी, जिसमें सत्यवान को स्थानीय अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सत्यवान द्वारा हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर कर रखी थी। करीब 6 महीने पहले सत्यवान हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसी रंजिश के तहत सत्यवान की हत्या की गई। सत्यवान की हत्या में शामिल रहा आरोपी दीपक सीआईए-2 इंचार्ज सतीश कादियान ने बताया कि 20 फरवरी को गांव खेड़ी साध निवासी प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या हुई थी, जिसकी साजिश प्रदीप डागर ने रची थी। हत्या में दीपक भी शामिल रहा, जो शूटर है। दीपक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।