पंचकूला में गुब्बारे फेंकने से रोका, युवक का तोड़ा हाथ:गांजे के नशे के आदी; युवतियों और महिलाओं पर कसते है फब्तियां

हरियाणा के पंचकूला में धुलेंडी के दिन पानी के गुब्बारे फैंकने से रोकने पर युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित की आरोप है कि सभी हमलावर गांजे का नशा किए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला शहर के सेक्टर-19 के नरेश कुमार ने बताया कि वह अपने घर से दूध लेने के लिए मार्केट में जा रहा था। कुछ लड़के पानी के गुब्बारे और टमाटर फैंक रहे थे। उसने रोका तो उससे झगड़ा करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने कमर से चाकू निकालकर उस पर हमला करने दौड़ा। उसने बचाव किया तो करीब 20 लड़के वहां पर आ गए, जो उसके साथ मारपीट करने लगे। युवतियों पर कसते हैं फब्तियां हमला करने आए युवकों ने मारपीट में उसका हाथ तोड़ दिया। सभी हमलावर मोनू तिवारी के मकान में गांजे का नशा करते हैं। जिन्होंने आसपड़ोस के लोगों का काफी दिन से परेशान कर रखा है। युवतियां और महिलाएं इधर से गुजरती हैं तो उन पर भी फब्तियां कसते हैं। हमलावरों में नितिन कुमार, मनीष, मोनू तिवारी, विशाल और मोहित शामिल हैं। जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी- ASI पंचकूला के सेक्टर-20 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI सतीश कुमार के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 191(3), 190, 115(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *