हरियाणा में 12वीं और डीएलएड की परीक्षा शुरू:1.45 लाख विद्यार्थी देंगे इतिहास-जीव विज्ञान का पेपर; कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 6 मार्च को प्रदेश भर के 1180 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की इतिहास व जीव विज्ञान विषय एवं डीएलएड की परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में 1 लाख 45 हजार 775 परीक्षार्थी/छात्र अध्यापक प्रविष्ट होंगे। वहीं शिक्षा बोर्ड ने 5 मार्च को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय एवं डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा ली, जिसमें कुल 25 नकलची पकड़े। इसके अलावा ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 1 उप केंद्र अधीक्षक व 2 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेश के 1357 परीक्षा केंद्रों पर संचालित सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अंग्रेजी विषय एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में 2 लाख 87 हजार 844 छात्र अध्यापक/परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं। जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के व 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। धारा-163 लागू परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के निकट फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश-पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे। प्रवेश-पत्र पर परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, इसलिए इसे लैमिनेट न करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *