हरियाणा में आज 10वीं ऑप्शनल सब्जेक्ट की परीक्षा:2 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे एग्जाम, 12वीं के इतिहास-बायोलॉजी के पेपर में 30 नकलची पकड़े

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा (BSEH) द्वारा शनिवार 7 मार्च को संचालित होने वाली 10वीं की ऑप्शनल सब्जेक्ट (संस्कृत, उर्दू, संस्कृत साहित्य, होम साइंस, ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर, कंप्यूटर साइंस, एनिमल हसबेंडरी, डांस, फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन, म्यूजिक हिंदुस्तानी) और डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा में 2 लाख 19 हजार 23 परीक्षार्थी और छात्र-अध्यापक शामिल होंगे। जबकि प्रदेशभर में 12वीं और डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा में उड़नदस्तों ने निरीक्षण के दौरान अनुचित साधन के कुल 30 मामले दर्ज किए। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण 7 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किया गया। 12वी की इतिहास एवं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 1 लाख 44 हजार 908 परीक्षार्थी और डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा में 867 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। धारा-163 लागू
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के निकट फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश-पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश-पत्र पर परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, इसलिए इसे लैमिनेट न करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *