UPSC रिजल्ट, पटियाला की सिमरनदीप पंजाब टॉपर:चंडीगढ़ के नीरज का भी चयन; अबोहर की आकृति ने फर्स्ट अटेम्प्ट में क्रैक किया

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसमें पंजाब की 3 बेटियों का चयन हुआ है, जबकि चंडीगढ़ से एक बेटे का चयन हुआ है। इनमें पटियाला की सिमरनदीप कौर ने 15वीं रैंक प्राप्त की, उनका यह चौथा अटेम्प्ट था। जबकि अबोहर की आकृति सिंगला को 122वीं रैंक मिली, मोहाली की कृतिका चौधरी की 312वीं रैंक आई। वहीं चंडीगढ़ के नीरज ने 180वीं रैंक हासिल की, वे इससे पहले IRS के पद पर चयनित हो चुके हैं। पहले जानिए आकृति सिंगला कौन हैं… अब जानिए सिमरनदीप कौर कौंन हैं… इंस्पेक्टर की बेटी को 312वीं रैंक मिली मोहाली की 26 वर्षीय कृतिका चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 312वां रैंक प्राप्त किया है। कृतिका के पिता राजीव कुमार गुर्जर पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। कृतिका की सफलता पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार ने बताया कि कृतिका ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से मोहाली सहित पूरे इलाके में गर्व की भावना है। प्रोफेसर के बेटे को 180वीं रैंक मिली चंडीगढ़ के नीरज ने 180वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उनके पिता डॉ. देवराज जाट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। नीरज की स्कूली शिक्षा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-16 से हुई है। इससे पहले भी नीरज का चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हो चुका है। लगातार मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने सिविल सर्विसेज में यह उपलब्धि हासिल की। नीरज की इस सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। ************ ये खबर भी पढ़ें: हिमाचल के विकास ने पहले अटेम्प्ट में क्रैक किया UPSC एग्जाम हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के विकास पंवार (22) ने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास की है। उन्होंने 159वीं रैंक हासिल की है। वह चौपाल क्षेत्र के दुर्गम इलाके कुपवी के रहने वाले हैं। विकास पंवार ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी न्यू शिमला स्कूल से पूरी की। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *