सिरसा में लव-मैरिज की रंजिश में युवती के घर वालों ने युवक तेजधार हथियार हमला कर दिया। युवक लव मैरिज के बाद अक्सर बाहर रहता था। इस वक्त वह युवती के ही गांव में अपने किसी जानकार के पास आया हुआ था। इसका पता युवती के घरवालों को चल गया। कुछ ही देर में युवती के माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदार हथियार लेकर उसके घर आ पहुंचे। युवक को वहां पर देखा तो भड़क गए और उस पर हमला कर दिया। किसी ने लात-घुसों से पीटा और किसी ने हथियार से वार कर दिए। युवक को बीच-बचाव कर छुड़वाया गया और किसी न किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने घायल के बयान पर युवती के माता-पिता, भाई और अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला… पंचकूला में रहता था, किसी निजी काम से वापस आया पुलिस को दी शिकायत में जिले के गांव मौजूखेड़ा निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह हाल में पंचकूला के सेक्टर 20 में रहता है और ड्राइवर है। वह अपने जानकार शेखूखेड़ा निवासी रूड़ा सिंह के घर निजी कार्य के लिए आया हुआ था। उसी समय शेखूखेड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह भुल्लर आया और उसे बुरा-भला कहने लगा। इतने में उसका कॉलर पकड़ लिया और उसके मुंह पर थप्पड़ मारने लगा। घसीटते हुए बाहर लाए शिकायत में आगे बताया, उसे घसीटते हुए कमरे से बाहर ले गया। जब वह छुड़वाने लगा तो उसका रास्ता रोक लिया। तभी उसकी पत्नी का पिता शेखुखेड़ा निवासी पिता, मां और भाई आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। ससुर और साले उसे तेजधार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। उसके शोर मचााने पर उसे जानकार की बेटियों ने उसे छुड़वाया और चारों जाते समय धमकी देकर गए कि आज तो बच गया, फिर कभी मिला तो जान से मार देंगे। उसका मोबाइल छीनकर ले गए। साल 2024 में युवती से की थी लव मैरिज, घरवाले नाराज शिकायत में युवक ने आगे बताया कि साल 2024 में उसने शेखूखेड़ा वासी युवती के साथ उसके घरवालों की मर्जी के बिना शादी की थी। वे सभी इस शादी से खुश नहीं थे। चारों ने इस बात की रंजिश में उसे चोटें मारी है।