हिमाचल के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से रेप:विशेष समुदाय के नाबालिग पर आरोप, भीड़ ने घर पर तोड़फोड़ की, स्कूटी जलाई

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक विशेष समुदाय के नाबालिग किशोर द्वारा पांच साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार- बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में बीते कल 15 साल का किशोर एक बच्ची को बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के पिता ने आरोपी को देख लिया। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। इसके बाद इलाके में जब यह खबर फैली तो स्थानीय लोग देर शाम आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। घर के दरवाजे-खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए और बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। देर रात तक घर के बाहर हंगामा देर रात तक आरोपी के घर के बाहर हंगामा चलता रहा। आक्रोशित जनता आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करती रही। पुलिस ने मुश्किल से लोगों को शांत किया और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के है। किशोर भी 10वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के लोग जुटे इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। आज सुबह से ही विश्व हिंदू परिषद के बड़ी संख्या में लोग पीड़ित बच्ची के घर के बाहर जुटे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *