फतेहाबाद में पत्नी की गर्दन काट कर हत्या:मामूली कहासुनी पर पति ने चलाई कुल्हाड़ी; महिला दो बच्चों की मां थी

हरियाणा के फतेहाबाद में एक शख्स ने मामूली कहासुनी के बाद शनिवार को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भूना थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गांव जांडली खुर्द की रहने वाली सुदेश (35) के तौर पर हुई है। उसका पति सुखविंद्र सिंह वाल्मीकि मजदूरी करता है। वह नशे का आदी है। आज उसकी अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुल्हाड़ी के वार से सुदेश की मौत हो गई। दो घंटे बाद बच्चों ने स्कूल से आकर देखा जानकारी के अनुसार, सुखविंद्र दोपहर 12.30 बजे बाद अपने पर घर आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हुई। इससे तैश में आए सुखविंद्र ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। दोपहर को 2.30 बजे बाद बच्चे स्कूल से लौटे। बच्चों ने घर में आकर देखा कि उनकी मां लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ी थी। आसपास काफी खून बह रहा था और उसकी गर्दन पर चोट का निशान था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग आए और पुलिस को सूचना दी गई। दो बच्चों की मां थी सुदेश ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सुदेश के दो बच्चे हैं। सुदेश व सुखविंद्र सिंह के दो बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी 12 साल की है जबकि छोटा बेटा 9 साल का है। बताया जा रहा है कि नशे का आदी होने के कारण अक्सर सुखविंद्र सिंह और उसकी पत्नी सुदेश का झगड़ा होता रहता था। मृतका के मायके हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव हसनगढ़ में परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद वे भी जांडली खुर्द के लिए रवाना हुए। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाने में लगी रही। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *