पत्नी को अपशब्द बोलने पर सिर में हथोड़ा मारकर हत्या:समालखा में मिला था युवक का शव, थप्पड़ मारने से नाराज, आरोपी अरेस्ट

समालखा सीआईए वन पुलिस टीम ने चुलकाना गांव के राजमिस्त्री इंतजार की हत्याकांड को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को समालखा के हथवाला मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव हथवाला निवासी बारू उर्फ सन्नी के रूप में हुई है, जो फिलहाल चुलकाना में किराए पर रहता था। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को जौरासी रोड पर राजवाहे की पटरी पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। समालखा थाना पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू किए। 21 फरवरी को शव की पहचान चुलकाना निवासी इंतजार के रूप में हुई। पत्नी ने की थी शव की पहचान इंतजार की पत्नी शबाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति राजमिस्त्री था। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर वह सरकारी अस्पताल पहुंची और कपड़ों से शव की शिनाख्त की, जो उसके पति इंतजार का था। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी बारू उर्फ सन्नी को हथवाला मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी बारू उर्फ सन्नी ने इंतजार की हत्या करना स्वीकार किया। इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपी ने बताया कि वह चुलकाना से समालखा के बीच ई-रिक्शा चलाता है। घटना वाले दिन वह इंतजार को ई-रिक्शा में जौरासी रोड पर रजवाहे की पटरी पर ले गया था। पत्नी को लेकर बोले अपशब्द वहां इंतजार नहर की पटरी पर बैठकर शराब पीने लगा। शराब पीने के दौरान इंतजार ने आरोपी की पत्नी के बारे में अपशब्द कहे और उसे थप्पड़ भी मारे। इस पर आरोपी बारू उर्फ सन्नी ने ई-रिक्शा से हथौड़ा निकाला और इंतजार के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को मौके पर छोड़कर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया था। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी बारू उर्फ सन्नी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *