बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शराब के साथ JDU नेता गिरफ्तार; हिंदू बहू पर ससुराल वालों का टॉर्चर, बहन से अफेयर में युवक का मर्डर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को जबरदस्ती हटाया जा रहा है। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए। नीतीश कुमार को बिहार में ही रहकर काम करना चाहिए और मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए।’ चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01-नीतीश कुमार की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है: राबड़ी देबी दिल्ली में रूटीन चेकअप के बाद लालू प्रसाद और राबड़ी देवी शनिवार को पटना पहुंचे। राबड़ी देवी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को जबरदस्ती हटाया जा रहा है। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए। नीतीश कुमार को बिहार में ही रहकर काम करना चाहिए और मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए।’ पूरी खबर पढ़ें
02- ज्योति ने पवन सिंह को दी एनिवर्सरी की बधाई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है। इसके बीच ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। पूरी खबर पढ़ें 03- BDO कृष्णा राम के घर निगरानी विभाग की रेड मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सुरसंड प्रखंड के BDO कृष्णा राम के दफ्तर, पैतृक गांव, किराए के मकान समेत पांच ठिकानों पर रेड की। निगरानी विभाग की टीम BDO के पैतृक गांव पहुंची तो ताला बंद था। फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर घर में घुसी। पूरी खबर पढ़ें
04-निशांत के पोस्टर लगे, बताया बिहार का नया अध्याय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। इस बीच जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर और आसपास बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें निशांत कुमार का स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा हैं। जदयू कार्यालय का पूरा परिसर पोस्टरों से पटा हुआ नजर आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 05-कार में शराब मिलने पर जेडीयू नेता गिरफ्तार पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्र जदयू के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष माणिक आलम को 1 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान रंगपुरा वार्ड नंबर 15 निवासी माणिक आलम(26) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें
06- रोजा रखो या घर छोड़ दो, ससुराल का टॉर्चर किशनगंज में एक हिंदू युवती ने 4 साल पहले मुस्लिम युवक से लव मैरिज की। अब महिला ने ससुराल वालों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन और दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर उसे टॉर्चर किया गया। महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें 07- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से मिले सीएम नीतीश कुमार बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विदाई प्रोटोकॉल के तहत नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 08- JDU के पूर्व विधायक के घर चोरी, लाखों का माल ले गए पटना के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत सहदेव पथ मार्ग स्थित जेडीयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई है। SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि, एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। पूरी खबर पढ़ें
09- होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी प्रवासियों की भीड़ होली का त्योहार खत्म होते ही बिहार से प्रवासी मजदूरों का अपने कार्यस्थलों की ओर लौटना शुरू हो गया है। इसका असर पटना जंक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार शाम संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 10- 5 टुकड़ों में मिली लाश, हत्या कर खेत में फेंका भागलपुर के आमापुर दियारा से शुक्रवार पांच टुकड़ों में युव की लाश मिली है। धारदार हथियार से शव को अलग-अलग टुकड़ों में काटा गया है। काफी खोजबीन के बाद भी सिर नहीं मिला है। शव का कुछ हिस्सा मक्के‎ की खेत में तो कुछ पानी भरे‎ गड्ढे से मिला है। एक हिस्सा करीब ‎50 मीटर की दूरी पर था। ‎कलाई पर घड़ी बंधी हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना घोघा थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें

11- चचेरी बहन से था अफेयर, नहर किनारे मिला शव नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव तालाब किनारे मिला है। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। चार मार्च से लापता था। मृतक की पहचान मन्नू कुमार उर्फ मणि कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना पांकी गांव के आहर खंधा की है। पूरी खबर पढ़ें 12- महिलाएं बोलीं: पहले पता होता तो वोट नहीं देते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति को छोड़ अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। चुनाव के परिणाम आने के 3 महीने बाद ही नीतीश कुमार ने यह बड़ा फैसला लिया है। महिलाओं को सीएम नीतीश का कोर वोटर माना जाता है। उनके राज्यसभा जाने के फैसले पर महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ें
13- डेंगू को लेकर अलर्ट, एंटी-लार्वा का हो रहा छिड़काव पटना शहर में बदलते मौसम को देखते हुए मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसे देखते हुए पटना नगर निगम अलर्ट मोड में आ गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव जैसे काम किए जा रहे हैं, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को शुरुआती स्तर पर ही खत्म किया जा सके। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- 301वीं रैंक को दो लड़कियों ने अपना बताया बिहार की रणवीर सेना वाले ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह के UPSC पास करने के दावे पर विवाद हो गया है। पटना AIIMS से MBBS करने वाली गाजीपुर की आकांक्षा सिंह और आरा वाली आकांक्षा दोनों ने 301वीं रैंक पर दावा किया है। भास्कर ने UP की आकांक्षा और बिहार की आकांक्षा दोनों से बात की। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- बिहार में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान बिहार में कल यानी रविवार को पछुआ हवा चलने से मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *