चनपटिया नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाई:बोली- समर्थकों के साथ कार्यालय में घूसे, जमकर हंगामा किया; डीएम से कार्रवाई की मांग

चनपटिया नगर अध्यक्ष रजनी देवी ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में कथित हंगामे के आरोप को लेकर जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। कथित घटना और आरोप नगर अध्यक्ष ने अपने पत्र में बताया कि 7 मार्च 2026 को चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन अपने कई समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कार्यालय परिसर में कथित रूप से बड़ा हंगामा किया गया और कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई। कार्रवाई और जांच की मांग रजनी देवी ने प्रशासन से नगर पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर घटना की सच्चाई सामने लाने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी मांग की कि हंगामा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। नगर अध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और कार्यालय का कामकाज सुचारु रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *