जगदीशपुर में राजद ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया:हजारों मुस्लिम समाज के लोगों से सहित RJD कार्यकर्ता शामिल हुए

भागलपुर जिले के जगदीशपुर के हबीबपुर स्थित जेड हसन के प्रधान कार्यालय में शनिवार शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के हजारों कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातिमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इफ्तार के दौरान, आगामी 26 मार्च को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के अभिनंदन समारोह की रूपरेखा भी साझा की गई। अली अशरफ फातिमा ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। नाथनगर विधानसभा से राजद प्रत्याशी जेड हसन ने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह हर साल भागलपुर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करते हैं। उन्होंने इस बार की दावत को खास बताया, क्योंकि इसमें दूर-दराज से वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। हसन ने कहा, “हम कामना करते हैं कि हमारे मुल्क में हमेशा अमन, शांति और भाईचारा कायम रहे, ताकि हम सभी मिलकर समाज में मोहब्बत और एकता के साथ आगे बढ़ सकें।” कार्यक्रम में सुल्तानगंज के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह, बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मेराज चांद, युवा राजद जिला अध्यक्ष बशारुल हक, सबौर प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव, शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई सिंह, साधु यादव, अशोक यादव, आईआईपी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता जियाउर रहमान, प्रो. नितेश यादव, प्रो. सुपेंद्र यादव, अख्तर, शहादत हुसैन, छात्र राजद के प्रदेश महासचिव उमर ताज अंसारी, सौरव यादव, मोहम्मद इरशाद फतेहपुरी, मोहम्मद हुमायूं, यादव विकास मंच के गुंजन यादव, और मुशर्रफ सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *